सावधान – तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान रखने वाली बात यह है कि सरकारी नौकरी हेतु अब सिर्फ राज्य एवं केंद्र सरकार के माध्यम से दिए जाने वाले कंप्यूटर प्रमाण -पत्र ही मान्य होंगे

यह देखा गया है की भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार ने सरकारी नौकरियों हेतु अनेक पदों पर विज्ञप्ति जारी कर दी हैं तथा आने वाले भविष्य में भी यह प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहेगी इसमें उत्तराखंड में समूह ग की भर्तियां मुख्य रूप से हैं आप सभी जानते हैं कि “समूह ग” के सभी पदों के लिए कंप्यूटर प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं पूर्व में यह देखा गया है कि प्राइवेट संस्थानों द्वारा प्रदत्त कंप्यूटर प्रमाणपत्रों को भी नौकरियों में शामिल कर लिया जाता था परंतु समूह ग की नई गाइडलाइन के अनुसार अब सरकारी पदों हेतु कंप्यूटर का राजकीय मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र होना आवश्यक है साथ ही उसका सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण भी अनिवार्य है तकनीकी शिक्षा के सर्वे के अनुसार उत्तराखंड में सरकारी कंप्यूटर प्रशिक्षण करवाने वाले संस्थानों की संख्या बहुत कम है 95% से भी अधिक संस्थान प्राइवेट हैं एवं उनकी सरकारी मान्यता नहीं है वह सिर्फ कंप्यूटर का प्रशिक्षण मात्र देते हैं उनके द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र राजकीय सेवा हेतु मान्य नहीं होते हैं

इस पूरी समस्या को देखते हुए दूरदराज एवं ग्रामीण युवाओं को सरकारी कंप्यूटर प्रमाण पत्र एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु संस्था ने अनेक सरकारी कंप्यूटर पाठ्यक्रम प्रस्तुत किए हैं जिसमें युवा ऑनलाइन परीक्षा देकर राजकीय कंप्यूटर सर्टिफिकेट या डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं जो ऑनलाइन परीक्षा नहीं दे सकते हैं उनके लिए जिला मुख्यालय में ऑफलाइन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं साथ ही सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का सेवायोजन कार्यालय में कंप्यूटर प्रशिक्षित के रूप में पंजीकरण भी करवाया जाता है

यह योजना इसीलिए संचालित की जा रही है जिससे हमारा शिक्षित युवा गुमराह ना हो और समय पर अपने प्रमाण पत्र तैयार कर ले आज पूरी तरह से ऑनलाइन शिक्षा का समय है अतः आप घबराएं नहीं आज ही निशुल्क अपना पंजीकरण करवाएं और आगे की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें संस्था में अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों ही माध्यम उपलब्ध है